ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत
Updated at : 05 Oct 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

मधुपुर : थाना क्षेत्र के पटवाबाद में ईंट तैयार करने के लिए बनाये गये गड्ढे में डूबने दो बच्चे की मौत हो गयी. घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. शाम में दो बच्चे खेलते हुए ईंट भट्टे के पास चले गये. उसके बाद दो वर्षीय बच्चा मो सलमान भी खेलते हुए धीरे-धीरे […]
विज्ञापन
मधुपुर : थाना क्षेत्र के पटवाबाद में ईंट तैयार करने के लिए बनाये गये गड्ढे में डूबने दो बच्चे की मौत हो गयी. घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. शाम में दो बच्चे खेलते हुए ईंट भट्टे के पास चले गये. उसके बाद दो वर्षीय बच्चा मो सलमान भी खेलते हुए धीरे-धीरे नजदीक के ही पानी भरे गड्ढे में उतर गया व डूबने लगा. यह देख कर उसके साथ गयी 14 वर्षीय जूही उसे बचाने उतर गयी. इस दौरान दोनों ही उसमें डूब गये. कुछ देर बाद एक मजदूर ने छोटे बच्चे का शव गड्ढे मेंजमा पानी में तैरते हुए देखा व इसकी सूचना गांव वालों को दी.
इसके बाद छोटे बच्चे को शव को निकालने के लिए जब कुछ युवक नीचे उतरे तो बच्ची का भी शव उसमें मिला. दो वर्षीय सलमान का पिता मो जियाउल मणिपुर के इंफाल में आर्मी में पदस्थापित हैं. घर में उनकी पत्नी रुकसाना परवीन पटवाबाद के विद्यालय में ही पारा शिक्षिका है. वह बच्चों के साथ गांव में ही रहती है.
आठवीं की छात्रा थी जूही
जबकि वहीं 14 वर्षीय जूही मृत बच्चे का रिश्तेदार बताया जाता है. जूही जगदीशपुर की रहने वाली है. अपने रिश्तेदार पटवाबाद स्थित मो जियाउल के घर में ही रहकर मध्य विद्यालय में पढ़ाई करती थी. वह आठवीं की छात्रा थी. दोनों के शव को गड्ढे से निकाल कर जब गांव लाये गये तो घर वाले व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है. जूही के माता-पिता को भी जगदीशपुर में सूचना दे दी गयी है. घटना के सूचना के बाद मधुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




