साइबर ठगी में इस्तेमाल हुए बैंक खाता फ्रीज

Updated at : 27 Sep 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर ठगी में इस्तेमाल हुए बैंक खाता फ्रीज

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीरनगर गांव के तीन साइबर ठगों द्वारा ठगी के पैसे को एक मजदूर के बैंक खाते में ट्रांसफर किये जाने पर बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है़ हिमाचल प्रदेश की पुलिस सूचना पर एसबीआइ सिरसा बैंक में बैंक खाते को फ्रीज किया गया है़ बताया जाता है […]

विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीरनगर गांव के तीन साइबर ठगों द्वारा ठगी के पैसे को एक मजदूर के बैंक खाते में ट्रांसफर किये जाने पर बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है़ हिमाचल प्रदेश की पुलिस सूचना पर एसबीआइ सिरसा बैंक में बैंक खाते को फ्रीज किया गया है़
बताया जाता है कि साइबर ठगों ने मजदूर को कमीशन देकर उनके बैंक खाते को इस्तेमाल किया था, इस दौरान साइबर ठगों ने मजदूर के बैंक खाते से ऑनलाइन शॉपिंग भी की थी़ मजदूर के बैंक खाते में 1़ 30 लाख रुपये ट्रांसफर किये गये थे, पुलिस की सूचना पर बैंक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए खाते को फ्रीज किया़ अब हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने उन तीनों साइबर ठगों को तलाश रही है,
तीन साइबर ठगों का नाम व पता मोहनपुर पुलिस से भी मांगा है़ पिछले दिनों भी मोहनपुर पुलिस ने भी इन ठगों की तलाश में तीरनगर समेत सिरसा गांव में छापेमारी की थी़ पुलिस को पता चला है कि सिरसा गांव का भी एक युवक कमीशन पर अपना बैंक खाते का इस्तेमाल कर रहा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola