शहरवािसयों काे फिर रुला रही िबजली
Updated at : 12 Sep 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

बदहाली. भादो आते ही चरमरायी बिजली व्यवस्था ट्रांसमिशन में गड़बड़ी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित देवघर : सावन के बाद अब भादो महीने में भी बिजली शहरवासियों को रुला रही है. मंगलवार की सुबह जहां एक से डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं रही. वहीं दोपहर बाद से रात के नौ बजे तक लगातार कई दफा […]
विज्ञापन
बदहाली. भादो आते ही चरमरायी बिजली व्यवस्था
ट्रांसमिशन में गड़बड़ी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित
देवघर : सावन के बाद अब भादो महीने में भी बिजली शहरवासियों को रुला रही है. मंगलवार की सुबह जहां एक से डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं रही. वहीं दोपहर बाद से रात के नौ बजे तक लगातार कई दफा बिजली जाती रही. बिजली नहीं रहने से आम उपभोक्ता खास कर महिलाएं व बच्चे परेशान होते रहे. बिजली समस्या के लिए लोगों ने विभागीय पदाधिकारियों व कर्मियों से भी फोन पर संपर्क करना चाहा, मगर उन्हें खास सफलता नहीं मिली. दूसरी अोर से त्योहार से पहले बाजार में खासी चहल-पहल बनी हुई, मगर उस दौरान बिजली गुल रहने के कारण प्रतिष्ठानों में उमस व गरमी के कारण ग्राहक भी परेशान दिखे.
पावर सब स्टेशनों को 20 फीसदी कम उपयोग करने पर जोर : सामान्य दिनों में देवघर को 80-85 मेगावाट बिजली देवघर को मिलती है. मंगलवार को ग्रिड से बिजली कम सप्लाई होने के कारण सभी पावर सब स्टेशनों को 20 फीसदी कम बिजली प्रयोग करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद शहर के विभिन्न पावर स्टेशन के फीडरों से रोटेशन पर शहरवासियों को बिजली आपूर्ति की जाती रही. इस वजह से कई मुहल्लों में शाम ढ़लने के बाद घंटों बिजली नहीं रही.
आपूर्ति हो रही कम
ग्रिड से सप्लाई कम मिलने के कारण शहर में आपूर्ति कम की गयी. पावर सब स्टेशनों को 20 फीसदी बिजली कम खर्च करने का निर्देश दिया गया. इस वजह से कई मुहल्लों में रोटेशन पर आधा-एक घंटा बिजली काट कर बिजली आपूर्ति की जा रही थी.
-डीएन साहु, इई, विद्युत प्रमंडल, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




