सारवां में लगी पोषक आहार प्रदर्शनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सारवां : कुपोषण मुक्त प्रखंड बनाना सभी जनप्रतिनिधियों की नैतिक व संवैधानिक जिम्मेवारी है. यह बातें राष्ट्रीय कुपोषण दिवस पर प्रखंड मुख्यालय में सीडीपीओ पूनम टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षु आइएएस हेमंत ने कही. इस अवसर पर पोषक आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी के माध्यम से आवश्यक पोषाहार की जानकारी […]
विज्ञापन
सारवां : कुपोषण मुक्त प्रखंड बनाना सभी जनप्रतिनिधियों की नैतिक व संवैधानिक जिम्मेवारी है. यह बातें राष्ट्रीय कुपोषण दिवस पर प्रखंड मुख्यालय में सीडीपीओ पूनम टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षु आइएएस हेमंत ने कही. इस अवसर पर पोषक आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
प्रदर्शनी के माध्यम से आवश्यक पोषाहार की जानकारी दी गई. मौके पर चयनित बेहतर धातृ माता एवं स्वस्थ बच्चे को पुरस्कृत किया गया. वहीं हेल्दी बेबी शो का आयोजन भी किया गया. मौके पर सेविकाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को पोषाहार की जानकारी दी गई.
इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार, डाॅ देवानंद तिवारी, जेएसएस विनोद कुमार दास, प्रवाह की पायल सिन्हा, मुखिया रामकिशोर सिंह, खुशबू कुमारी, सुलेखा देवी, अशोक वर्मा आदि अन्य उपस्थित थे.
पालोजोरी : राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा सही पोषण देश रौशन कार्यकम का अयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड क्षेत्र की पांच गर्भवती महिलाओं खुशबू खातून, सुजाता दास, मंजू देवी, मीना कुमारी व खुशबू देवी की गोद भराई की रस्म पूरी की गई. वहीं बेहतर स्वास्थ्य के आधार पर 11 बच्चों को पुरस्कृत किया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख सीताराम टुडू, उपप्रमुख हैदर अली, बीडीओ विकास कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष रोहित कुमार राय, सदस्य गुलशन कुमार व सीडीपीओ सविता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत सेविका, सहायिका व गर्भवती महिलाओं व माताओं ने भाग लिया.
बीडीओ ने कहा कि देश को कुपोषण मुक्त बनाना है. इसके लिए सभी लोग अपनी भागीदारी निभाएं. वहीं सीडीपीओ ने कहा कि सभी माताओं को जन्म के बाद से ही बच्चे को स्तनपान कराना चाहिए. इससे बच्चों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है और वे तंदुरुस्त होते रहते हैं. कार्यक्रम में प्रमुख सीताराम टुडू, 20 सूत्री अध्यक्ष रोहित राय, सदस्य गुलशन कुमार के अलावे डॉ स्मिता पुष्पांजलि, मुखिया दाउद आलम, जहीरन बीबी, साहिदा खातून, सागर मोहन दोस, महिला पर्यवेक्षिका रेखा कुमारी, अंजनी कुमारी, महताब अंसारी, नवाब अंसारी के आलावे काफी संख्या में सेविका व सहायिका मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










