49.80 करोड़ से पिछड़ीबाद देवसंघ मोड़ सड़क निर्माण
Updated at : 31 Aug 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

मधुपुर : श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कहा कि पिछड़ीबाद देवसंघ मोड़ सड़क निर्माण के लिए कैबिनेट नेे 49 करोड़ 80 लाख 15 हजार 500 रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है. यह सड़क 16 किलोमीटर लंबी होगी. यह पिछड़ीबाद से वाया संग्राम लोढिया, बैद्यनाथपुर, कोरियासा, संग्राम लोढिया-देवसंघ रोड तक बनेगी. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
मधुपुर : श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कहा कि पिछड़ीबाद देवसंघ मोड़ सड़क निर्माण के लिए कैबिनेट नेे 49 करोड़ 80 लाख 15 हजार 500 रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है. यह सड़क 16 किलोमीटर लंबी होगी. यह पिछड़ीबाद से वाया संग्राम लोढिया, बैद्यनाथपुर, कोरियासा, संग्राम लोढिया-देवसंघ रोड तक बनेगी. उन्होंने कहा कि इस सड़क से दर्जनों ग्रामीणों को फायदा होगा. सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग कराया गया.
मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग से मुख्य पथ बुढई जमुआ से खिजुरिया तक 1.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण 1.41 करोड़ की लागत से होगा. इसके अलावे मुख्य पथ से बसवरिया गांव तक 2.5 किलोमीटर सड़क 1.86 करोड़, मुख्य पथ से लांबा गांव तक 2.5 किलोमीटर सड़क 1.84 करोड़, पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ से कदई तक 1.5 किलोमीटर सड़क 1.8 करोड़, पीडब्ल्यूडी पथ से बरहमपुरा तक 1.6 किलोमीटर सड़क 1.15 करोड़ की लागत से बनेगी. इसकी स्वीकृति विभागीय स्तर से मिल गयी है.
बहुत जल्द इन सड़कों की निविदा निकाली जायेगी.
मंत्री ने यह भी कहा कि मधुपुर महाविद्यालय परिसर में महिला सेक्शन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने का आदेश उच्च शिक्षा निदेशक ने झारखंड राज्य भवन निर्माण लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को दिया है. उन्होंने कहा कि डीपीआर बनने के बाद जल्द ही महिला कॉलेज निर्माण के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी. मौके पर नगर अध्यक्ष अवनी भूषण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




