आने-जाने का रास्ता नहीं, अपने ही घर में कैद हैं प्रो ताराचरण खवाड़े

Updated at : 19 Aug 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
आने-जाने का रास्ता नहीं, अपने ही घर में कैद हैं प्रो ताराचरण खवाड़े

परेशानी. दो विवाह भवन ने सड़क को बना दिया नर्क बदबू ने घरवालों का जीना किया मुहाल देवघर : देवघर के प्रतिष्ठित व सम्मानित प्रो ताराचरण खवाड़े अपने पड़ोसियों से काफी व्यथित हैं. बिलासी स्थित चकाचक मंदिर के पास स्थित उनका घर तो है, लेकिन उनके आने-जाने के लिए रास्ता ही नहीं है. घर के […]

विज्ञापन

परेशानी. दो विवाह भवन ने सड़क को बना दिया नर्क

बदबू ने घरवालों का जीना किया मुहाल
देवघर : देवघर के प्रतिष्ठित व सम्मानित प्रो ताराचरण खवाड़े अपने पड़ोसियों से काफी व्यथित हैं. बिलासी स्थित चकाचक मंदिर के पास स्थित उनका घर तो है, लेकिन उनके आने-जाने के लिए रास्ता ही नहीं है. घर के आसपास ही दो विवाह भवन बने हैं. दोनों भवन का कचरा भी सड़क पर फेंक दिया जाता है. सड़क नाले में तब्दील हो गया है. बेचारे प्रोफेसर साहब के घर की तस्वीर ही बयां करती है कि वे इस कदर उपेक्षित हो गये कि अपने ही घर में कैद की जिंदगी जीने को मजबूर हैं. एक साल से अपने घर से गाड़ी भी बाहर नहीं निकाल पाये हैं. गैरेज में रखे-रखे गाड़ी भी खराब हो रही है. सड़क से आ रही बदबू ने घरवालों का जीना दुश्वार कर दिया है.
महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है. स्थिति ऐसी है कि यदि तबीयत खराब हो जाये तो डॉक्टर के पास भी नहीं जा सकेंगे. क्योंकि, उनके घर से बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं है.
सड़क का टेंडर तो निकला, फिर हो गया रद्द : निगम ने सड़क निर्माण का एक बार टेंडर निकाला था. इससे एक उम्मीद की किरण जगी थी. यह खुशी भी ज्यादा दिन तक ठहर नहीं पायी. वह भी कतिपय कारणों से रद्द कर दिया गया. छह महीने से अधिक हो गये, लेकिन निगम ने दोबारा टेंडर नहीं निकाला.
शिकायत करते थक गये, किसी ने नहीं सुनी
प्रो तारा चरण खवाड़े अपना दुख बयां करते हुए कहते हैं कि वह हर जगह शिकायत करके थक गये हैं. डिप्टी मेयर नीतू देवी का घर भी बगल में है. वह भी ध्यान नहीं दे रही है. आखिर शिकायत करें, भी तो किससे करें. कोई बताने वाला नहीं है. निगम में शिकायत करते हैं तो जल्द सड़क बनने का आश्वासन दे दिया जाता है.
कहती हैं डिप्टी मेयर
सड़क का एक बार टेंडर निकला था. लेकिन अभियंता की तकनीकी गलती से रद्द कर दिया गया है. दोबारा मंगल-बुध तक टेंडर निकाल कर सड़क का निर्माण कराया जायेगा. इस सड़क के बनने से मुहल्ले के आधा दर्जन से अधिक घरवालों को आवागमन में सुविधा होगी.
-नीतू देवी, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola