सारठ में 200 करोड़ से बनेगा दूध पाउडर प्लांट

Updated:
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने लाभुकों के बीच बांटे गाय पालोजोरी : शनिवार को कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने दुधारू गाय वितरण सह बछिया प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ किया. कृषि मंत्री ने इस अवसर पर बीपीएल परिवार की 230 महिलाओं के बीच एक करोड़ रुपये की गाय बांटी. उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवार की महिलाओं को स्वावलंबी […]

विज्ञापन

कृषि मंत्री ने लाभुकों के बीच बांटे गाय

आपके शहर में

विज्ञापन
पालोजोरी : शनिवार को कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने दुधारू गाय वितरण सह बछिया प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ किया. कृषि मंत्री ने इस अवसर पर बीपीएल परिवार की 230 महिलाओं के बीच एक करोड़ रुपये की गाय बांटी. उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवार की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण योजना चला रही है. इसमें एक बीपीएल परिवार की महिला को 90 फीसदी अनुदान पर विभाग दो गाय दे रही है. सारठ में 200 करोड़ की लागत से दूध पाउडर बनाने का प्लांट व पालोजोरी के फार्म नावाडीह में 200 करोड़ की लागत से कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की जायेगी.
उन्होंने कहा कि सभी बीपीएल परिवार की महिलाओं को एक-एक गाय दी जायेगी. इस अवसर पर गव्य विकास विभाग के उपनिदेशक मुकुल सिंह ने कृषि मंत्री को बुके देकर
उनका स्वागत किया. गव्य गोष्ठी में किसानों व
सारठ में 200 करोड़…
पशुपालकों को पशुओं की देखभाल की जानकारी दी. प्रदर्शनी में पशु पालकों ने बछिया दिखाया. विभाग ने सभी बछिया मालिकों को पांच सौ रुपये प्रोत्साहन राशि देने की बात कही. गव्य मेला में 19 सूचीबद्ध गौ व्यापारियों द्वारा 405 गाय लायी गयी थी. जिनमें 150 लाभुकों के बीच 230 गाय बांटी गयी. डीडीओ संजीव रंजन कुमार ने बताया कि लाभुकों ने गायों की बीमा के लिए 4460 रुपये का भुगतान किया गया है. 80 लाभुकों को पहली बार गाय दी जा रही है. इस अवसर पर डीडीओ संजीव रंजन कुमार, केवीके की डॉ पूनम सोरेन, जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपंकर सिंह, झारखंड मिल्क फेडरेशन के आनंद सिंह, सारठ बीएचओ डॉ धनंजय, प्रमुख सीताराम टुडू, जीवनाबांध मुखिया उमेश यादव, बीएमसी इंचार्ज उपरबांधी निलेश कुमार राय, कुरुवा दुग्ध संग्रह केंद्र प्रभारी रामचंद्र यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola