रंगदारी नहीं देने पर होटल संचालक को मारी गोली, 1.5 रुपये लाख छीने

देवघर : श्रावणी मेले में अस्थायी होटलों व दुकानों से रंगदारी वसूल रहे बदमाशों को रुपये नहीं मिले, तो शुक्रवार देर रात करीब दो बजे नगर थानांतर्गत बैद्यनाथ लेन में मिथिला भोजनालय के संचालक नरेंद्र कुमार साव के जांघ में गोली मार दी. घटना के बाद बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लेकर […]
देवघर : श्रावणी मेले में अस्थायी होटलों व दुकानों से रंगदारी वसूल रहे बदमाशों को रुपये नहीं मिले, तो शुक्रवार देर रात करीब दो बजे नगर थानांतर्गत बैद्यनाथ लेन में मिथिला भोजनालय के संचालक नरेंद्र कुमार साव के जांघ में गोली मार दी. घटना के बाद बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लेकर भी फरार हो गया. नरेंद्र के बायें जांघ में गोली लगी तथा पिता विनोद साव ने अन्य की मदद से रात में ही नरेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. नरेंद्र मूलत: बिहार अंतर्गत दरभंगा जिले के विरौल जमालपुर गांव का रहनेवाला है. करीब 15 साल से उसके परिजन श्रावणी मेले में अस्थायी होटल खोलते आ रहे हैं. सावन व भादो मेले में कमाने के बाद ही वे लोग बाबाधाम से वापस घर लौट जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










