इलाज के दौरान श्रद्धालु की मौत, नहीं हुई पहचान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया देवघर : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 65 वर्षीय अज्ञात श्रद्धालु की मौत हो गयी. मृतक श्रद्धालु की पहचान नहीं हो सकी है. ऑन ड्यूटी डॉक्टर आरएन प्रसाद ने बताया कि सुबह 10 बजे बेसुध हालत में रिक्शा से उक्त श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाकर कोई […]
विज्ञापन
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
देवघर : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 65 वर्षीय अज्ञात श्रद्धालु की मौत हो गयी. मृतक श्रद्धालु की पहचान नहीं हो सकी है. ऑन ड्यूटी डॉक्टर आरएन प्रसाद ने बताया कि सुबह 10 बजे बेसुध हालत में रिक्शा से उक्त श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाकर कोई भाग गया. उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. कोमा में रहने के कारण उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ.
अंतत: 11:45 बजे उसकी मौत हो गयी. डॉ प्रसाद ने इसकी सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी. इसके बाद एसआइ आरबी सिंह पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन