बीएड काॅलेज में नये आगंतुकों का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

देवघर : हिंदी विद्यापीठ परिसर स्थित बीएड कॉलेज में कॉलेज के नये सत्र 2018-20 के छात्राअों का स्वागत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया. सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करने के बाद माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद सत्र 2017-19 के छात्राअों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विद्यापीठ […]

विज्ञापन
देवघर : हिंदी विद्यापीठ परिसर स्थित बीएड कॉलेज में कॉलेज के नये सत्र 2018-20 के छात्राअों का स्वागत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया. सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करने के बाद माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद सत्र 2017-19 के छात्राअों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर विद्यापीठ के चेयरमैन कृष्णानंद झा ने नवागंतुकों को कहा कि शिक्षक की गरिमा प्रत्येक पद से ज्यादा होती है. क्योंकि वह राष्ट्र निर्माता को शिक्षित करता है. प्राचार्य डॉ राहुल पांडेय ने कहा कि आप जिस विश्वास से इस संस्थान से जुड़े हैं वह अवश्य पूरा होगा. नये सत्र के सभी छात्र-छात्राअों ने अपना-अपना परिचय दिया. मौके पर संयोजिका रितु रानी, सुषमा सिन्हा, दुर्गा भौमिक, अपर्णा झा, गुंजा कुमारी, दिव्या कुमारी, विक्की चौधरी, अनंत राज जजवाड़े, अोम कुमार, अभिजीत मंडल, सुनील नरौने, मुकेश झा के अलावा सभी शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola