गांवों में जलापूर्ति व चेक डैम बनाने का प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर जतायी नाराजगी सारवां : प्रखंड सभागार में प्रमुख मुकेश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. मौके पर प्रमुख सहित सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्र में आरइओ से बनाये गये पथ के जर्जर हो जाने का मामला जोरदार ढंग से उठाया. पटवन की समस्या हल करने व जल संग्रहण […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर जतायी नाराजगी

विज्ञापन
सारवां : प्रखंड सभागार में प्रमुख मुकेश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. मौके पर प्रमुख सहित सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्र में आरइओ से बनाये गये पथ के जर्जर हो जाने का मामला जोरदार ढंग से उठाया.
पटवन की समस्या हल करने व जल संग्रहण के लिये छोटे-छोटे डांड, नाला, जोरिया आदि में जगह-जगह चेक डैम बनाने का प्रस्ताव लिया गया. सभी गांवों में स्वच्छ पेयजलापूर्ति के लिये पाइप बिछा का प्रस्ताव पास किया गया. सदस्यों ने शिक्षा , बाल विकास परियोजना व स्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर नाराजगी जतायी. बीडीओ विजय कुमार ने प्रखंड परिसर में पौधारोपण का मामला उठाया. बैठक में जेएसएस विनोद कुमार दास, बीएओ विजय कुमार देव, बीएचओ डा एसके चौधरी, एइ ,जेइ अमित कुमार,पंसस श्यामाचरण झा, सरोज पासवान आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola