सावल से वार कर युवक को किया घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2018 4:35 AM
जामा : जामा थाना क्षेत्र के उदलखाप गांव में गुरुवार की सुबह हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस की सहायता से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक के अनुसार सिर में गहरे जख्म लगने के कारण युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल अशोक मांझी […]
जामा : जामा थाना क्षेत्र के उदलखाप गांव में गुरुवार की सुबह हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस की सहायता से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक के अनुसार सिर में गहरे जख्म लगने के कारण युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल अशोक मांझी जामा थाना क्षेत्र के उदलखाप गांव का रहने वाला है. घायल के पिता सुरेश मांझी ने बताया अशोक बुधवार को कुशवेदिया गांव तारामाची मेला देखने गया था.
जहां से लौटने के दौरान उसी गांव का डीलर अशोक मांझी व अन्य पांच लोगों ने रास्ते में रोककर अशोक के साथ बेरहमी से मारपीट की. घायल होकर गिर जाने के बाद सर पर सावल से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. घायल द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गये. अशोक लहुलुहान अवस्था में घर पहुंचा. परिजनों द्वारा उसे जामा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सुरेश मांझी ने बताया राशन कार्ड में राशन देने को लेकर डीलर अशोक मांझी से चार-पांच दिन पहले दोनों में बकझक हुआ था. डीलर अशोक मांझी ने जान मारने की धमकी दी थी. मामले में जामा थाना में अशोक मांझी व अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










