111 वर्ष की बुजुर्ग महिला मतदाता ने पोस्टल बैलेट से दिया वोट

Updated:
विज्ञापन

चुनाव आयोग से मिली सुविधा का उपयोग कर बुजुर्ग (सीनियर सिटीजन) व दिव्यांग वोटर पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : चुनाव आयोग से मिली सुविधा का उपयोग कर बुजुर्ग (सीनियर सिटीजन) व दिव्यांग वोटर पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सोमवार को घर-घर पहुंचकर पोलिंग टीमों ने मतदाताओं का पोस्टल बैलेट से वोट डलवाया. साथ ही पोलिंग टीम ने वोट की गोपनीयता व निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का शत प्रतिशत पालन किया. सोमवार और मंगलवार दो दिन 85 प्लस व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की स्वीकृति दी गयी है. साथ ही मतदान में गोपनीयता का पूरी तरह ध्यान रखा जाता है. इसके अलावा वैसे मतदाता जो अपने घर पर किसी वजह से नहीं है और वो पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं कर पाते हैं तो उनकी सुविधा के लिए दूसरे चरण में 16 व 17 नवंबर को पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं. —————————– – जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रण में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से कर रहे मतदान

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola