एनटीपीसी के कई थर्मल यूनिटों में स्पेशल मेंटेनेंस, संप के चार जिलों में 14 तक पीक आवर में रहेगी लोड शेडिंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : एनटीपीसी के सेंट्रल सेक्टर के कई थर्मल यूनिटों में स्पेशल मेंटेनेंस कार्य के लिए सटडाउन लिया गया है. इस कारण पूरे राज्य में बिजली की उपलब्धता कम हुई है. इस परिस्थिति में संताल परगना के ग्रिड सब स्टेशनों को बीते कई दिनों से प्रतिबंधित(रेस्टिक्टेड) पावर मिल रहा है. जो 14 सितंबर तक जारी […]
विज्ञापन
देवघर : एनटीपीसी के सेंट्रल सेक्टर के कई थर्मल यूनिटों में स्पेशल मेंटेनेंस कार्य के लिए सटडाउन लिया गया है. इस कारण पूरे राज्य में बिजली की उपलब्धता कम हुई है. इस परिस्थिति में संताल परगना के ग्रिड सब स्टेशनों को बीते कई दिनों से प्रतिबंधित(रेस्टिक्टेड) पावर मिल रहा है. जो 14 सितंबर तक जारी रहने की सूचना है.
उक्त आशय की जानकारी विद्युत संचरण अंचल, दुमका के अधीक्षण अभियंता एके झा ने विज्ञप्ति जारी कर दी है. उन्होंने बताया है कि इस कारण ग्रिड सब स्टेशनों द्वारा दुमका, पाकुड़, साहिबगंज व गोड्डा के शहरी व देहाती क्षेत्रों में पिक आवर(लोड अवधि) यानि शाम के समय लोड शेडिंग की जा रही है. एसएलडीसी, रांची के अनुसार 14 तक यथास्थिति रहने के बाद ही सुधार की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










