ऑनलाइन होंगे नगर निगम के सभी वार्ड, लोगों पर रहेगी नजर एप पकड़ेगा टैक्स चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: अब निगम क्षेत्र में रह रहे लोग निगम के टैक्स की चोरी नहीं कर पायेंगे. निगम एक ऐसा एप तैयार कर रहा है, जो लोगों की टैक्स चोरी को पकड़ लेगा. इस एप की मॉनिटरिंग डिजिटल फाइल से होगी. आपका मकान कितने तले की है. मकान के अंदर क्या-क्या है? ऐसी सभी जानकािरयां ऑनलाइन […]
विज्ञापन
देवघर: अब निगम क्षेत्र में रह रहे लोग निगम के टैक्स की चोरी नहीं कर पायेंगे. निगम एक ऐसा एप तैयार कर रहा है, जो लोगों की टैक्स चोरी को पकड़ लेगा. इस एप की मॉनिटरिंग डिजिटल फाइल से होगी. आपका मकान कितने तले की है. मकान के अंदर क्या-क्या है? ऐसी सभी जानकािरयां ऑनलाइन हो जायेंगी.
इसके बाद टैक्स चोरी करना मुश्किल हो जायेगा. निगम ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. नगर विकास विभाग की ओर से सृष्टि अरबन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, नयी दिल्ली निगम क्षेत्र का सर्वे का काम कर रहा है. कंपनी के साथ विभाग ने 86.52 लाख रुपये का एग्रीमेंट किया है. कंपनी को नौ महीने के भीतर काम पूरा कर लेना है. इसके बाद पूरा निगम क्षेत्र पूरी तरह से डिजिटल और ऑनलाइन हो जायेगा.
मकान से लेकर नाले तक दिखेंगे ऑनलाइन : क्षेत्र के अंतर्गत लोगों के घर से लेकर सड़कें व नाले आदि सभी पूरी तरह से ऑनलाइन दिखने लगेंगे. शर्त के अनुसार, कंपनी को मैपिंग, प्रिंटिंग व प्लानिंग का कार्य करना है. इस संबंध में निगम के अधीक्षण अभियंता रमेश झा ने बताया कि इससे पूरा निगम क्षेत्र एक प्रकार से कैमरे के नजर में होगा. यूजर अगर एक मंजिला मकान का टैक्स दे रहा है और उसने चुपके से दो मंजिला मकान बना लिया है तो विभाग को एप के माध्यम से तुरंत पता चल जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










