देवघर के यूनाइटेड बैंक में 53 लाख का डाका, तोड़फोड़ की
देवघर : बैंक डकैती घटना की पूर्व सूचना पर हाइअलर्ट पुलिस शहर की खाक छानती रही और बेखौफ अपराधियों ने आजाद चौक स्थित यूनाइटेड बैंक (मेन ब्रांच) से 53 लाख की डकैती कर ली. दिन के करीब 11.30 से 12 बजे के बीच आठ अपराधी हाथ में पिस्तौल व देशी सुतली बम लेकर बैंक में […]
देवघर : बैंक डकैती घटना की पूर्व सूचना पर हाइअलर्ट पुलिस शहर की खाक छानती रही और बेखौफ अपराधियों ने आजाद चौक स्थित यूनाइटेड बैंक (मेन ब्रांच) से 53 लाख की डकैती कर ली. दिन के करीब 11.30 से 12 बजे के बीच आठ अपराधी हाथ में पिस्तौल व देशी सुतली बम लेकर बैंक में घुसे. एक घंटे तक उन्होंने उत्पात मचाया.
बैंक कर्मियों व ग्राहकों समेत कुल 41 लोगों के मोबाइल छीन लिये. इनमें से कई के मोबाइल पटक कर तोड़ भी दिया. सीसीटीवी डीवीआर को तोड़ रैम भी निकाल लिया. 10 सीपीयू भी तोड़ दिया. बैंक कर्मियों व ग्राहकों से पिस्तौल के बल पर रुपये भी लूट लिया. घटना के पूर्व लिपिक अरविंद कुमार चेक क्लियरेंस कराने दूसरे बैंकों में गये थे. करीब 12:45 में जब वे चेक क्लियरेंस करा कर लौटे तो सीढ़ी पर खड़े अपराधियों ने उन्हें कब्जे में ले लिया और स्टाफ रूम में ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










