लाइन होटलों में पुलिस ने की छापेमारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जसीडीह: जसीडीह बाजार, मानिकपुर, खोरीपानन समेत कई अन्य जगहों के लाइन होटलों में शनिवार की रात जसीडीह पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में हो रही छोटी-बड़ी चोरी व अन्य घटनाओं पर रोक लगाने के लिए देर रात विशेष जांच अभियान चलाया. इस क्रम में पुलिस ने जसीडीह चकाई मोड़, मानिकपुर, खोरीपानन व […]
विज्ञापन
जसीडीह: जसीडीह बाजार, मानिकपुर, खोरीपानन समेत कई अन्य जगहों के लाइन होटलों में शनिवार की रात जसीडीह पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में हो रही छोटी-बड़ी चोरी व अन्य घटनाओं पर रोक लगाने के लिए देर रात विशेष जांच अभियान चलाया.
इस क्रम में पुलिस ने जसीडीह चकाई मोड़, मानिकपुर, खोरीपानन व कोयरीडीह के लाइन होटलों में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध को पकड़ा, जिसे पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया.
पुलिस ने चकाई मोड़ स्थित एक लाइन होटल से सात बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. इस क्रम में होटल संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये. पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










