संताल सरना धर्म महासभा ने धर्म स्वतंत्र विधेयक का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी: झारखंड विधानसभा में झारखंड धर्म स्वतंत्र विधेयक 2017 के पारित होने पर संताल सरना धर्म महासभा ने खुशी जतायी है. महसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार टुडू ने इस पर हर्ष जताते हुए कहा कि महासभा लगातार जनता के बीच धर्मांतरण एवं दोहरे लाभ के मुद्दे को उठा रही थी. झारखंड सरकार ने संताल […]

विज्ञापन
पालोजोरी: झारखंड विधानसभा में झारखंड धर्म स्वतंत्र विधेयक 2017 के पारित होने पर संताल सरना धर्म महासभा ने खुशी जतायी है. महसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार टुडू ने इस पर हर्ष जताते हुए कहा कि महासभा लगातार जनता के बीच धर्मांतरण एवं दोहरे लाभ के मुद्दे को उठा रही थी. झारखंड सरकार ने संताल सरना धर्म महासभा की मांग का सम्मान करते हुए धर्म स्वतंत्र विधेयक 2017 विधानसभा में पारित करा दिया है. इसके लिए सरकार को माहासभा बधाई देती है.

साथ ही मांग की है कि हिंदू विवाह अधिनियम अनुच्छेद 366 भाग 26 आदिवासी समाज में भी यह कानून लागू होना चाहिए. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि अगर सही में संताल सनातन धर्म की रक्षा करना चाहते हैं तो हिंदू विवाह अधिनियम आदिवासी समाज में भी लागू करें.

उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत ओबीसी को 27 प्रतिशत, एससी को 15 प्रतिशत, एसटी को 7.5 प्रतिशत आरक्षण मिला है. ओबीसी और एससी के धर्मांतरण करने पर पैतृक संपत्ति से वंचित होना पड़ता है. वहीं उन्हें आरक्षण का भी लाभ नहीं मिलता है. अगर यह कानून एसटी के साथ भी लागू होना चाहिए तभी संताल सनातन धर्म के अनुयायियों को न्याय मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola