बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत

सिकीदाग-लुकुईया गांव स्थित पक्की सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गये थे.

विज्ञापन

कुंदा. सड़क दुर्घटना में घायल मरगड़ा पंचायत के बाबूडीह गांव निवासी नागेश्वर गंझू (38) की मौत मंगलवार की देर रात रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. बुधवार को शव गांव लाया गया. शव देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. पत्नी ललिता देवी व बच्चे रो-रोकर बुरा हाल है. बेटी व पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी. मृतक के भाई धर्मपाल गंझू ने बताया कि 18 अप्रैल को नागेश्वर अपने ससुराल हरदियाटांड़ गांव से घर लौट रहे थे. इसी बीच सिकीदाग-लुकुईया गांव स्थित पक्की सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गये थे. ग्रामीणों की सहायता से प्रतापपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग, फिर वहां से रांची रिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. भाई ने बताया कि उनकी बेटी का शादी भी तय हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola