पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कैलाश धाम में वोटिंग की सुविधा शुरू

Updated:
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कैलाश धाम में वोटिंग की सुविधा शुरू

विज्ञापन

मयूरहंड. कैलाश धाम मंदिर परिसर में 15 दिवसीय मेला के दूसरे दिन सोमवार को मेला का आयोजन किया गया. जहां घरेलू बर्तनों की खूब बिक्री हुई. मेला में मयूरहंड, परोरिया, बेला, बड़गावं, नजीरगंज, बमहंडीह, धनगांवा, परसावां, बेलखोरी, चोरहा, हुसियां, मंझोली, कुम्हारी समेत अन्य दर्जनों गांवों के दर्शकों ने भाग लिया. लोगों ने मंदिर परिसर के समीप स्थित तालाब में नौका बिहार नाव का भी आनंद लिया. बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं समेत अन्य लोगों ने नाव की सवारी की. नाव की सवारी करने वालों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की सुविधा बहाल होने से ट्यूरिज्म को बढ़ावा मिलेगी. क्षेत्र विकसित होगा. मेला को लेकर स्थानीय प्रसाशन, पुलिस की टीम के साथ मंदिर प्रबंधन के सदस्यों की टीम पूरी तरह मुस्तैद है. बेला निवासी सह मंदिर के सदस्य कमलेश सिंह, नीलेश सिंह, सुधीर सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर में पिछले 60 वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से यहां मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्राचीन धरोहर कैलाश धाम मंदिर को विकसित करना है. परोरिया निवासी लक्ष्मी दांगी, विनोद दांगी ने कहा कि मंदिर की ख्याति व यहां का बर्तन मेला हर वर्ष प्रसिद्धि की और अग्रसर है. हर वर्ष बर्तन मेला में यहां करोड़ों रुपये का व्यापार होता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola