शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा, गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमरिया प्रखंड में भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न हुई. गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया और अंततः स्थानीय जलाशय में प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड में गुरुवार को शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव से की गयी. बानासाड़ी, सबानो समेत कई गांवों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. वहीं लोगों ने अपने घरों के अलावा छोटे-बड़े वाहनों, शोरूम और गैरेज में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की. श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

शुक्रवार को हवन-पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग बाबा विश्वकर्मा के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते और झूमते हुए देर शाम स्थानीय जलाशय पहुंचे. यहां विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola