टंडवा: NTPC में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित एनटीपीसी अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. जनभागीदारी से स्वच्छ वातावरण निर्माण पर जोर.

विज्ञापन

टंडवा. विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का शुभारंभ किया गया. यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

अभियान की शुरुआत सेवा भवन में आयोजित स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह से हुई. इस अवसर पर एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के कर्मचारियों एवं संबंधित कर्मियों को एचओपी मनीष खेत्रपाल ने स्वच्छता की शपथ दिलायी.

अभियान के तहत स्वच्छता, साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में होने वाली इन गतिविधियों में कर्मचारियों एवं हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है. मौके पर अजय केरहलकर, आलोक कुमार, दीपक दलई समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola