चतरा: गिद्धौर में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया, मां बागेश्वरी मंदिर में जले 2100 दीप
जन्मदिवस मानते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
गिद्धौर के बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 2100 दीये जलाए गए. इस मौके पर मंदिर परिसर में आकर्षक रंगोली भी बनाई गई.
घनश्याम कुमार दस की रिपोर्ट गिद्धौर. प्रखंड के बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रंगोली सह दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान 2100 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाई गई. दीपों और रंगोली से पूरा परिसर सजा नजर आया. कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे भी लगाए.
कार्यकर्ताओं में उत्साह
आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दीप जलाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दांगी, मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, उपप्रमुख प्रितम यादव, राकेश गुप्ता, नोमन साव, मनोज यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए