चतरा: कुएं में डूबने से 8वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, स्कूल से दोस्तों के साथ निकला था कार्तिक

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलकते छात्र के परिजन Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के बड़ी बिगहा गांव में एक दुखद घटना हुई जहां आठवीं कक्षा के छात्र कार्तिक कुमार की कुएं में डूबने से मौत हो गई. यह घटना स्कूल से दोस्तों के साथ बाहर निकलने के दौरान हुई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

मो कसिफ़ इकबाल की रिपोर्ट

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के बड़ी बिगहा गांव में शुक्रवार को कुएं में डूबने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान विजय यादव के 14 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में हुई है. वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ी बिगहा में आठवीं कक्षा का छात्र था. परिजनों के अनुसार, कार्तिक शुक्रवार को स्कूल में पढ़ने गया था. इसी दौरान वह कुछ दोस्तों के साथ विद्यालय से बाहर निकल गया और कुएं के पास पहुंच गया. बताया गया कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया.

काफी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला

कार्तिक को कुएं में गिरता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार्तिक को कुएं से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज पहुंचाया. वहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

हरियाणा में मजदूरी करते हैं पिता

कार्तिक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि कार्तिक के पिता हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं. वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. थाना के एसआई भोला साव, वीरेंद्र तिवारी, एएसआई संजय सिंह समेत पुलिस बल के जवानों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से संबंधित जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया.

विद्यालय प्रबंधन के प्रति नाराजगी

वहीं, छात्र की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई है. ग्रामीणों ने घटना को लेकर विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. पुलिस मामले से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola