टंडवा: गणेश महोत्सव में प्रवचन सुनने वाले श्रद्धालुओं की उमड रही है भीड़

Updated:
विज्ञापन

प्रवचन देती कथा वाचक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चुंदरु धाम में गणेश महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. देवी राधे प्रिया के प्रवचन भक्तों के बीच खास आकर्षण हैं, जो जीवन के कष्टों को दूर करने का मार्ग बताते हैं. महोत्सव के साथ लगा मेला भी रौनक बढ़ा रहा है.

विज्ञापन

टंडवा. चुंदरु धाम में आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. सुबह से देर शाम तक पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. वहीं प्रतिदिन संध्या आयोजित धार्मिक प्रवचन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर कथा सुन रहे हैं.

विज्ञापन

महोत्सव में देवी राधे प्रिया के प्रवचन श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. प्रवचन के दौरान देवी राधे प्रिया ने कहा कि सच्चिदानंद परमात्मा सर्वव्यापी हैं. वही दैहिक, दैविक व भौतिक पापों और कष्टों का नाश करने वाले हैं. राधे-कृष्ण की भक्ति मनुष्य के जीवन के अनेक कष्टों को हरने वाली है.

उन्होंने कहा कि धार्मिक कथा के श्रवण का भी एक विधान और नियम है. श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना कर रहे हैं.

मेले में संध्या होते ही बढ़ रही रौनक

गणेश महोत्सव के साथ लगाए गये मेले में संध्या होते ही रौनक बढ़ जा रही है. तरह-तरह के झूले बच्चों और युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इस बार मीना बाजार का आयोजन भी व्यापक स्तर पर किया गया है. आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु परिवार के साथ चुंदरु धाम पहुंच रहे हैं.

महोत्सव को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव अनिल दास, कोषाध्यक्ष संजीत गुप्ता समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola