हंटरगंज में मुर्गा फार्म चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस करते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा पुलिस ने हंटरगंज में मुर्गा फार्म से हुई चोरी का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के सामान और बाइक के पुर्जों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

चतरा. हंटरगंज पुलिस ने मुर्गा फार्म से चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक के खुले पार्ट्स, इंजन और मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में जावादोहर गांव निवासी दीपक कुमार और नागेंद्र कुमार भुइयां शामिल हैं. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीएसपी मुख्यालय कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी.

विज्ञापन

10 अप्रैल को मुर्गा फार्म में हुई थी चोरी

एसडीपीओ ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को बिंदयाही गांव के सागासोत टोला स्थित मुर्गा फार्म में अज्ञात चोरों ने चोरी की थी. इस संबंध में फार्म मालिक के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस टीम आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के साथ लगातार छापेमारी कर रही है.

छापेमारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार, एएसआइ सुनील कुमार दुबे के अलावा तकनीकी टीम और कई जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola