गिद्धौर में श्रद्धा के साथ हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
पूजा करते | Prabhat Khabar Network
गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न गांवों में विश्वकर्मा पूजा का उत्सव मनाया गया. ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में स्थापित बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा का राणा समाज द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई. भव्य कलश यात्रा के साथ ग्रामीणों ने आस्था का प्रदर्शन किया.
गिद्धौर. प्रखंड के विभिन्न गांवों में विश्वकर्मा की पूजा मनायी गयी. ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर राणा समाज द्वारा पूजा की गयी.
बाबा विश्वकर्मा पूजा को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद राणा व कार्तिक राणा के नेतृत्व में निकाली गयी. कलश यात्रा पूजा पंडाल से निकाल कर रामसागर आहार पहुंचा, जहां पंडितों ने पूजा कर कलश में जल भरा गया.
इसके बाद कलशयात्री गांव का भ्रमण करते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंच पूजा पंडाल पहुंच कलश स्थापित किया गया. कलशयात्रा में शिक्षक यशवंत राणा,राजद पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजूलाल वर्मा, जेएमएम प्रखंड सचिव देवदीप पासवान आदि शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए