ब्रजेश गंझू मामला: पत्नी उषा देवी ने कहा निष्पक्ष जांच नहीं हुआ तो जाएंगे न्यायालय
घर के बाहर लगी भीड | Prabhat Khabar Network
ब्रजेश गंझू की पत्नी उषा देवी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने बताया कि उनके पति ने 300 से अधिक गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग किया था. न्याय न मिलने पर वह न्यायालय जाने को तैयार हैं.
चतरा. ब्रजेश गंझू की पत्नी उषा देवी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनके पति सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते थे.
उन्होंने बताया कि ब्रजेश गंझू ने क्षेत्र की 300 से अधिक गरीब लड़कियों की शादी कराने में सहयोग किया था. उषा देवी ने कहा कि उनके पति हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लायी जानी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके.
उषा देवी ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह न्याय की लड़ाई जारी रखेंगी. इसके लिए जरूरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटायेंगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए