मोबाइल चार्ज करने तक की आफत, एक सप्ताह से अंधेरे में बारिसाखी के 70 घर

Updated:
विज्ञापन

खराब पड़ा ट्रांसफार्मर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्धौर के बारिसाखी पंचायत भवन के पास लगा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब है, जिससे 70 घरों की बिजली गुल है. ग्रामीण बिजली बहाली की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड अंतर्गत बारिसाखी पंचायत भवन के समीप लगा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब पड़ा है. इससे 70 घरों की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को मोबाइल चार्ज करने समेत कई जरूरी कामों में काफी दिक्कत हो रही है.

विज्ञापन

बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती ने बताया कि गांव में करीब 70 घरों की आबादी है. बिजली नहीं रहने से स्कूली बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है. लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

पंचायत भवन के काम भी बाधित

उन्होंने बताया कि इसी ट्रांसफार्मर से पंचायत भवन में भी बिजली की आपूर्ति होती है. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पंचायत भवन में बिजली नहीं रह रही है, जिससे पंचायत के विकास से जुड़े कई काम बाधित हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कस्तूरबा विद्यालय की बदहाली: एक साल से खराब जलमीनार, जल जमाव से छात्राओं का खेलकूद बंद

जल्द बिजली बहाल करने की मांग

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और उपायुक्त से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को जल्द दुरुस्त कर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: कुंदा में दुर्गा पूजा को लेकर बड़ा फैसला, धर्मेंद्र गुप्ता को मिली अहम जिम्मेदारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola