सांप ने डसा तो दो घंटे तक चली झाड़-फूंक, फिर मुखिया ने समझाया तो पहुंचाया अस्पताल
मयूरहंड के गौरया गांव में सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ी, मुखिया की सूझबूझ से अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब महिला खतरे से बाहर है.
मयूरहंड. थाना क्षेत्र के गौरया गांव में गुरुवार की शाम खुशबू देवी (पति- सुधीर यादव) को सांप ने डस लिया. इसके बाद महिला अचेत हो गयी. परिजन उन्हें आनन-फानन में झाड़-फूंक कराने के लिए सेवई गांव स्थित ओझा के पास ले गये.
दो घंटे तक झाड़-फूंक के बाद भी नहीं हुआ सुधार
परिजनों के अनुसार, ओझा के पास झाड़-फूंक कराने के करीब दो घंटे बाद भी महिला की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. इसकी जानकारी मिलने पर मुखिया अशोक कुमार भुइयां झाड़-फूंक स्थल पर पहुंचे.
मुखिया ने अस्पताल ले जाने के लिए समझाया
मुखिया ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को समझाया और झाड़-फूंक के बजाय बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया. इसके बाद उन्होंने परिजनों के सहयोग से महिला को इटखोरी पीएचसी पहुंचाया.
इलाज के बाद खतरे से बाहर
पीएचसी में इलाज के बाद महिला की स्थिति में सुधार है. फिलहाल वह खतरे से बाहर बतायी जा रही हैं. घटना के बाद मुखिया की तत्परता से महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए