कस्तूरबा विद्यालय की बदहाली: एक साल से खराब जलमीनार, जल जमाव से छात्राओं का खेलकूद बंद
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
गिद्धौर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जल जमाव और बिजली जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई.
गिद्धौर. प्रखंड में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विकास को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रमुख अनिता यादव, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान विद्यालय की वार्डेन रीना कुमारी ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से सभी को अवगत कराया.
विद्यालय परिसर में जल जमाव: छात्राओं के खेलकूद और सामान्य गतिविधियों में बाधा
वार्डेन ने बताया कि विद्यालय परिसर में जल जमाव की समस्या बनी रहती है. इससे छात्राओं का खेलकूद प्रभावित हो रहा है. गांव का पानी विद्यालय की ओर आने के कारण परिसर के समीप जल जमाव की स्थिति बन जाती है. उन्होंने बताया कि विद्यालय में एआरओ खराब पड़ा है. साथ ही एक वर्ष से जलमीनार भी खराब है. इसके कारण छात्राओं को चापानल का पानी पीना पड़ता है, जिससे गर्मी के मौसम में बीमारियों का डर भी बना रहता है.
खराब बिजली व्यवस्था: पुराने तारों से पठन-पाठन पर असर
वार्डेन ने बताया कि विद्यालय में बिजली के पुराने तार के कारण बार-बार बिजली बाधित होती है. इससे पठन-पाठन का कार्य भी प्रभावित होता है. बिजली जाने के कारण अंधेरे में पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है, जिससे परीक्षा के नतीजों पर भी असर पड़ने की आशंका है. इसके अलावा विद्यालय का गेट छोटा होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समस्या बनी हुई है. विद्यालय में गार्ड रूम नहीं होने समेत कई अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया गया.
ये भी पढ़ें: मयूरहंड में चोरी करने पहुंचे थे 4 चोर, CCTV देखकर जागे ग्रामीण; एक धराया, तीन फरार
बैठक के मुख्य निर्णय
बैठक में नाली बनाकर विद्यालय परिसर में जल जमाव की समस्या का समाधान करने का प्रस्ताव रखा गया. विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार और प्रमुख अनिता यादव ने आश्वासन दिया कि विधायक को इसकी जानकारी देकर अनुशंसा करायी जायेगी और उपायुक्त को भी मामले से अवगत कराकर समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र कार्रवाई की जाएगी.
बैठक में प्रबंधन समिति अध्यक्ष करमी देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, विद्यालय शिक्षिका बिंदु पोद्दार समेत अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: बारिश ने बिगाड़ा किसानों का खेल, टमाटर-बैंगन की फसल बर्बाद, 1 लाख तक की चोट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए