बारिश ने बिगाड़ा किसानों का खेल, टमाटर-बैंगन की फसल बर्बाद, 1 लाख तक की चोट

विज्ञापन

टमाटर व बैगन की खेती का नुकसान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुंदा में लगातार हो रही बारिश से टमाटर और बैंगन की फसल को भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

कुंदा. प्रखंड में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. खेतों में पानी जमा होने से सब्जी की फसल, विशेष रूप से टमाटर और बैंगन को नुकसान हुआ है. इसके अलावा हरी मिर्च, पालक साग और अन्य सब्जियों की फसल भी प्रभावित हुई है. किसानों का कहना है कि जल जमाव से फसलें मुरझाने लगी हैं. कई खेतों में टमाटर और बैंगन के पौधे गलने लगे हैं.

विज्ञापन

लागत निकालना भी हुआ मुश्किल

किसानों ने बताया कि सब्जी की खेती में पहले ही बीज, खाद, दवा, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च हो चुका है. अब तैयार फसल के खराब होने से लागत निकालना मुश्किल हो जायेगा. यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो नुकसान और बढ़ सकता है.

एक किसान को 50 हजार से एक लाख तक नुकसान

प्रभावित किसानों का अनुमान है कि एक किसान को 50 हजार से एक लाख तक का नुकसान हो सकता है. किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से खेतों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे तैयार सब्जी की फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गयी है.

ये भी पढ़ें: मयूरहंड में चोरी करने पहुंचे थे 4 चोर, CCTV देखकर जागे ग्रामीण; एक धराया, तीन फरार

फसल नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग

प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से फसल के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. किसानों का कहना है कि बारिश के कारण हुए नुकसान का समय पर आकलन कर राहत दी जाये, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से कुछ राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें: बारिश बनी किसानों की आफत! कुंदा में खेतों में सड़ने लगी टमाटर-बैगन की फसल, लाखों का नुकसान

आपके शहर में

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola