चतरा के निशांत प्रकाश जायसवाल को कांग्रेस ने बनाया ओबीसी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

निशांत प्रकाश जायसवाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस नेता निशांत प्रकाश जायसवाल को झारखंड कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया.

विज्ञापन

चतरा. कांग्रेस नेता निशांत प्रकाश जायसवाल को कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उनका मनोनयन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया. प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर निशांत प्रकाश जायसवाल ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन

संगठन को मजबूत करने की कही बात

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने संगठन को मजबूत करने और ओबीसी समाज के हितों को मजबूती से उठाने की बात कही.

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

उनके मनोनयन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, वरीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, राजवीर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश आदि ने बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola