कुंदा में दुर्गा पूजा को लेकर बड़ा फैसला, धर्मेंद्र गुप्ता को मिली अहम जिम्मेदारी
नव युवक संघ दुर्गा क्लब कुंदा की बैठक करते | Prabhat Khabar Network
कुंदा में दुर्गा पूजा समिति का गठन हुआ, जिसमें धर्मेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष और मुकेश वर्मा को सचिव चुना गया. भव्य आयोजन की तैयारी शुरू.
कुंदा. दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को नवयुवक संघ दुर्गा क्लब पूजा समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता कुंदा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार साहू ने की, जबकि संचालन महेश प्रसाद सिन्हा ने किया. बैठक में आगामी सार्वजनिक दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया.
धर्मेंद्र गुप्ता बने अध्यक्ष
नवनिर्वाचित समिति में धर्मेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, मुकेश वर्मा को सचिव, अरविंद कुमार उर्फ छोटू को कोषाध्यक्ष, बंटी कुमार को उपाध्यक्ष, संजय भारती को उप सचिव तथा राकेश वर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया.
संरक्षक मंडली का भी गठन
पूजा के सफल मार्गदर्शन के लिए एक संरक्षक मंडली का गठन किया गया. इसमें मुखिया मनोज कुमार साहू, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, जयनंदन साव, जितेंद्र कुमार शौंडिक, अनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता समेत अन्य लोगों को संरक्षक बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: बारिश ने बिगाड़ा किसानों का खेल, टमाटर-बैंगन की फसल बर्बाद, 1 लाख तक की चोट
भव्य और ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी
मनोनयन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जायेंगी. बैठक के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी. साथ ही आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ पूजा करने का संकल्प लिया गया.
ये भी पढ़ें: मयूरहंड में चोरी करने पहुंचे थे 4 चोर, CCTV देखकर जागे ग्रामीण; एक धराया, तीन फरार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए