हंटरगंज में सरकारी जलमीनार से सोलर प्लेट और मोटर खोलते पकड़े गए तीन युवक, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस की तस्वीर : प्रभात खबर
झारखंड के हंटरगंज में सरकारी जलमीनार से सोलर प्लेट और मोटर चोरी करते हुए तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने बाइक भी जब्त की है.
हंटरगंज: चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सलैया गांव में सरकारी जलमीनार से सोलर प्लेट और मोटर चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक भी जब्त की है.
आपके शहर में
गिरफ्तार युवकों की पहचान गेंजना गांव निवासी मो. जाहिद, बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज चपरी गांव निवासी संजय महतो और रानीगंज निवासी मो. मकसूद आलम के रूप में हुई है.
विभागीय कर्मी बनकर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम तीनों युवक सलैया गांव स्थित सरकारी जलमीनार पर लगे सोलर प्लेट और मोटर खोल रहे थे. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गयी. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों से पूछताछ शुरू की.
आरोप है कि पकड़े जाने के बाद युवकों ने खुद को विभागीय कर्मी बताकर ग्रामीणों को गुमराह करने का प्रयास किया. ग्रामीणों द्वारा कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर उन्होंने कथित तौर पर चोरी की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल, बाइक जब्त
सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले आये. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
छापामारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर सह हंटरगंज थाना प्रभारी विपिन कुमार, पांडेयपूरा पिकेट प्रभारी सुनील कुमार दुबे समेत पुलिस के जवान शामिल थे.
ये भी पढ़ें: सिमरिया में पैर धोने तालाब में उतरी महिला की डूबने से मौत, बकरी चराने निकली थीं घर से
ये भी पढ़ें: टंडवा में सामाजिक-आर्थिक सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के नाम जोड़ने का लगाया आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए