टंडवा में सामाजिक-आर्थिक सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के नाम जोड़ने का लगाया आरोप
कुड़लौंगा में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर बैठक में उपस्थित लोग : प्रभात खबर
टंडवा के कुड़लौंगा गांव में कोल परियोजना सर्वे में अनियमितता का आरोप. ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के नाम जोड़ने का विरोध किया और निष्पक्ष जांच की मांग की.
टंडवा : संघमित्रा कोल परियोजना से जुड़े कुड़लौंगा गांव में कराये जा रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि सर्वेक्षण का जिम्मा एआइएसडी कंपनी को दिया गया है, लेकिन इसमें स्थानीय प्रभावित परिवारों के बजाय करीब 50 बाहरी लोगों के नाम शामिल किये गये हैं.
आपके शहर में
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ ऐसे लोगों के नाम भी सर्वे सूची में जोड़े गये हैं, जिन्होंने कथित तौर पर फर्जी जमीन के कागजात तैयार कराये हैं या हाल में एक-दो डिसमिल जमीन खरीदी है. इसे लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वेक्षण का विरोध किया और इसे रद्द कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.
विस्थापन और मुआवजे में सर्वे की अहम भूमिका
ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में परियोजना खुलने पर इसी सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर विस्थापन और अन्य लाभ दिये जा सकते हैं. ऐसे में सर्वे सूची में केवल वास्तविक रैयतों और प्रभावित परिवारों के नाम शामिल होना जरूरी है. ग्रामीणों ने कहा कि गलत लोगों के नाम शामिल होने से वास्तविक प्रभावित परिवार अपने अधिकारों से वंचित हो सकते हैं.
ग्रामीण अब ग्रामसभा के माध्यम से मामले की शिकायत प्रशासन, सीसीएल और संबंधित कंपनी से करने की तैयारी में हैं. उन्होंने मांग की है कि सर्वे सूची की दोबारा जांच कर वास्तविक प्रभावित परिवारों के नाम ही शामिल किये जाएं.
आपत्ति मिलने पर दोबारा जांच का आश्वासन
वहीं, कंपनी के पदाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने जमीन से संबंधित कागजात प्रस्तुत किये हैं, उन्हीं का सर्वे किया गया है. उन्होंने कहा कि यदि किसी नाम को लेकर आपत्ति या शिकायत मिलती है, तो मामले की दोबारा जांच करायी जाएगी.
ग्रामीणों के आरोप और कंपनी के स्पष्टीकरण के बीच अब सर्वेक्षण की निष्पक्षता को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए जांच की मांग तेज हो गयी है.
ये भी पढ़ें: रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा की 68वीं पदस्थापना, नवीन कुमार आर्या ने संभाली अध्यक्ष की कमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए