सड़क हादसे में कमाऊ सदस्य की मौत, सर्व ब्राह्मण समाज ने परिवार को दी आर्थिक मदद

Updated:
विज्ञापन

प्रभावित परिवार को सहायता के लिए आगे आये समाज के लोग : प्रभात खबर

टंडवा के बड़गांव में सड़क दुर्घटना में मृत शिवसागर उपाध्याय के परिवार को सर्व ब्राह्मण समाज ने आर्थिक सहायता प्रदान की. समाज ने हर संभव मदद का वादा किया है.

विज्ञापन

सिमरिया : चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के बड़गांव निवासी शिवसागर उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए सर्व ब्राह्मण समाज टंडवा ने पहल की. समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बड़गांव पहुंचकर दिवंगत की पत्नी, चार बच्चों और वृद्ध मां से मुलाकात की और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट

बताया गया कि शिवसागर उपाध्याय परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. सड़क दुर्घटना में उनकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. परिवार की स्थिति को देखते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने सहयोग का हाथ बढ़ाया.

हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा

समाज के ईश्वर दयाल पांडेय ने कहा कि शिवसागर उपाध्याय के परिवार को आगे भी हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थिति में समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है.

मौके पर अक्षयवट पांडेय, कामेश्वर पांडेय, गोविंद तिवारी, अरविंद पांडेय, उपेंद्र पांडेय, अजीत पांडेय, मिथिलेश पांडेय, सुमन भारतीय समेत अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: टंडवा में सामाजिक-आर्थिक सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के नाम जोड़ने का लगाया आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola