गिद्धौर में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक, टर्फ विकेट पर होगी जिला स्तरीय क्रिकेट लीग

Updated:
विज्ञापन

गिद्धौर में बैठक में उपस्थित लोग : प्रभात खबर

गिद्धौर फुटबॉल मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें टर्फ विकेट पर जिला क्रिकेट लीग आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

चतरा : जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबॉल मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष विनय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में एसोसिएशन के विस्तार, संगठन को मजबूत करने और जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में जिला स्तरीय क्रिकेट लीग मैच गिद्धौर फुटबॉल मैदान में टर्फ विकेट पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन, खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने और जिले में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर भी पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया.

प्रखंडों की छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा खेल का मंच

बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जायेगा.

बैठक में उपस्थित लोग

बैठक में सचिव मनोज सहाय, सहसचिव आशुतोष भारती, विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, मुखिया निर्मला देवी समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: हंटरगंज में सरकारी जलमीनार से सोलर प्लेट और मोटर खोलते पकड़े गए तीन युवक, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola