पीएम श्री स्कूल मोकतमा में 20 लाख के शौचालय निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने अनियमितता का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

मोकतमा विद्यालय की तस्वीर : प्रभात खबर

चतरा के पीएम श्री प्लस टू स्कूल में शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप. ग्रामीणों ने उपायुक्त से की उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग.

विज्ञापन

चतरा : जिले के सदर प्रखंड के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय मोकतमा में करीब 20 लाख रुपये की लागत से कराये जा रहे शौचालय निर्माण में अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित प्राक्कलन के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में निर्धारित आठ एमएम सरिया की जगह छह एमएम सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग का भी आरोप लगाया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

विभागीय निर्देश के बाद भी निर्माण में सुधार नहीं होने का आरोप

शिकायत मिलने के बाद भवन प्रमंडल विभाग के सहायक अभियंता समेत अन्य अभियंताओं ने स्थल का निरीक्षण कर संवेदक को निर्माण कार्य में सुधार करने का निर्देश दिया था. हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय निर्देश के बावजूद निर्माण कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ.

ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की

ग्रामीणों ने उपायुक्त रवि आनंद से मामले की जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषी संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने और प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है. इधर, संवेदक ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ झुमरीतिलैया, 777 सीढ़ियों पर गूंजा हर-हर महादेव


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola