गांगपुर स्वास्थ्य केंद्र में दोबारा चोरी से दहशत, 16 मार्च की घटना का भी नहीं हुआ खुलासा
उपस्वास्थ्य केंद्र | Prabhat Khabar Network
गांगपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरों ने दूसरी बार हाथ साफ किया है। ग्रिल का ताला तोड़कर बीपी मशीन, कुकर समेत कई कीमती सामान उड़ा ले गए। पिछली चोरी का खुलासा न होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
गिद्धौर. गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दूसरी बार चोरी की घटना सामने आयी है. मामले को लेकर केंद्र की एएनएम लालमणी कुमारी ने सोमवार को थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
ताला तोड़कर केंद्र में घुसे चोर
आवेदन के अनुसार, सोमवार करीब 10 बजे एएनएम जब केंद्र पहुंचीं, तो ग्रिल का ताला टूटा हुआ था. केंद्र के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर बीपी मशीन, कुकर समेत कई अन्य सामान गायब मिले. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.
16 मार्च को भी हुई थी चोरी
बताया गया कि इसी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बीते 16 मार्च को भी लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी हुई थी. उक्त घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. ऐसे में दोबारा चोरी की घटना सामने आने से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों के साथ आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत है.
रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन चोरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं. लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा गांगपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हुई चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए