12 लाख मुआवजा मिलने के बाद हटाया जाम, सात घंटे तक रहा जाम

Updated:
विज्ञापन

मृतक के आश्रित को दस लाख व घायल बहन के इलाज के लिए दो लाख दिये गये.

विज्ञापन

: मृतक के आश्रित को दस लाख व घायल बहन के इलाज के लिए दो लाख दिये गये. सिमरिया. सिमरिया-टंडवा मुख्य पथ स्थित मुरवे मांडर के पास लगा जाम शुक्रवार की देर रात हटा लिया गया. 12 लाख मुआवजा देने के बाद लोग शांत हुए और जाम हटा लिया गया. सड़क जाम शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक रहा. सड़क जाम हटते ही वाहनों का परिचालन शुरू हो गया. झामुमो के केंद्रीय सदस्य मनोज चंद्रा ने बताया कि रेलवे कंपनी की ओर से मृतक के आश्रित को दस लाख व घायल बहन के इलाज के लिए दो लाख रुपये दिया गया. साथ ही मृतक के आश्रित को नौकरी देने का आश्वासन मिला है. मालूम हो कि शुक्रवार की शाम रेलवे लाइन निर्माण में लगे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार टंडवा थाना क्षेत्र के लेंबुआ पदमपुर गांव कसियाडीह टोला के चंदन कुमार राणा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी, जबकि उसकी बहन नेहा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. घटना के बाद गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये और जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. सूचना पाकर सीओ गौरव कुमार राय, पुलिस पदाधिकारी दल बल के घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा, झामुमो जिला सचिव चंद्रदेव साव, बिनोद साव व दुलारचंद साव पहुंचे. इस दौरान सीओ व झामुमो केंद्रीय सदस्य की पहल पर वार्ता हुई और मुआवजा देने के बाद जाम हटा लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola