मछली की रखवाली कर रहे लोगों पर पथराव, झोपड़ी जलायी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झाेपड़ी में रह रहे दो लोगों ने भाग कर बचायी जान

विज्ञापन

जोरी. दुलकी जलाशय में मछली की रखवाली कर रहे लोगों पर गुरुवार की रात कुछ लोगो ने पथराव किया. साथ ही झोपड़ीनुमा घर में आग लगा दी. इस संबंध में मछली पालक बबन पासवान ने वशिष्ठ नगर थाना में आवेदन दिया है, जिसमें चकला पंचायत के गोसाइडीह के विनोद प्रजापति, रोहन प्रजापति, दीपू प्रजापति, प्रीतम प्रजापति, कृष्ण प्रजापति उर्फ बाढ़ो प्रजापति, दीपक प्रजापति व रितेश प्रजापति समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है. बबन ने बताया कि जलाशय में मछली का जीरा डाला गया है, जिसकी रखवाली के लिए जलाशय के किनारे झोपड़ी बनायी थी. झोपड़ी में वे खुद और देवरिया के राजदेव यादव रह रहे थे. इस दौरान उक्त लोग शोर मचाते हुए झोपड़ी पर पथराव करने लगे. हम किसी तरह जान बचा कर भागे और एक गड्ढे में जाकर छिप गये. उक्त लोगों ने झाेपड़ी में किसी को नहीं देख, उसमें आग लगा दी. बताया जा रहा है कि तालाब की बंदोबस्ती लेने को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में अनबन हुआ था. आशंका है कि इस बात काे लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस इस बात को लेकर अनभिज्ञ है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola