स्कूल बस से कुचल कर छह वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

लगी लोगो की भीड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टंडवा में स्कूल बस की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. चालक की लापरवाही से हुए हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को कब्जे में ले लिया है.

विज्ञापन

टंडवा. डहू पंचायत के रमनीटांड़ में स्कूल बस से कुचलकर छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को कब्जे में ले लिया है. बताया गया कि सागर पब्लिक स्कूल बड़गांव में संचालित होता है. उक्त विद्यालय में रमनीटांड़ निवासी जितेंद्र उरांव की बच्ची पढ़ती थी. बच्ची विद्यालय की स्कूल बस से आना-जाना करती थी.

विज्ञापन

बस से उतरते ही आगे बढ़ा दी बस

प्रतिदिन की तरह उक्त बच्ची स्कूल बस से नीचे उतरी. तभी बस चालक ने लापरवाही से बस को आगे बढ़ा दिया. इस दौरान बच्ची बस के नीचे आ गयी और उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

ग्रामीणों ने बस को कब्जे में लिया

स्कूल और बस का संचालन मुबारक मियां द्वारा किया जाता है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को कब्जे में ले लिया. ग्रामीणों में घटना को लेकर नाराजगी है.

बस ले जाने को लेकर नोकझोंक की सूचना

घटना के बाद कुछ लोग बस को ले जाना चाह रहे थे. इसे लेकर ग्रामीणों और उक्त लोगों के बीच नोकझोंक होने की सूचना मिली है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola