चतरा:15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक निलंबित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

चतरा. एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार चतरा अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है. उनका निलंबन 15 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा.

विज्ञापन

15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुई थी गिरफ्तारी

प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, एसीबी हजारीबाग की ट्रैप टीम ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग थाना कांड संख्या 09/26, दिनांक 14 सितंबर 2026 के तहत कार्रवाई की थी. इस दौरान चतरा अंचल के हल्का-VII में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद को शिकायतकर्ता तुलसी यादव से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था.

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथा संशोधित 2018) की धारा 7(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता

गिरफ्तारी के बाद सक्षम प्राधिकारी ने झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम 9(2)(क) के तहत सतीश प्रसाद को निलंबित किया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.

जारी आदेश के अनुसार, कारावास से मुक्त होने के बाद सतीश प्रसाद को जिला स्थापना शाखा, चतरा में योगदान देना होगा. जिला प्रशासन ने सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा भ्रष्टाचार के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola