महाराष्ट्र के बलरसा जा रहा चतरा का मजदूर रायपुर स्टेशन से लापता

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो - मनोज तुरी (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के सिजुआ निवासी मनोज तुरी मजदूरी के लिए महाराष्ट्र जा रहे थे. रायपुर रेलवे स्टेशन से उनके अचानक लापता होने से परिवार सदमे में है. परिजनों ने पुलिस से भाई को ढूंढने की अपील की है.

विज्ञापन

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के सिजुआ निवासी मजदूर मनोज तुरी महाराष्ट्र के बलरसा जाने के दौरान छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन से लापता हो गये. उनके लापता होने से परिजन परेशान हैं. मनोज के भाई बिहारी तुरी ने रायपुर पुलिस और चतरा पुलिस को आवेदन देकर भाई की तलाश में सहयोग करने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

15 सितंबर को मजदूरी के लिए निकले थे

बताया गया कि मनोज तुरी मजदूरी करने के लिए 15 सितंबर को चतरा से रांची होते हुए महाराष्ट्र के बलरसा जाने के लिए निकले थे. इस दौरान 19 सितंबर की अहले सुबह वे रायपुर रेलवे स्टेशन से लापता हो गये. उनके साथ जा रहे दो मजदूरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी.

परिजनों ने स्टेशन व आसपास की खोजबीन

जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन मनोज का कोई पता नहीं चल पाया. इसके बाद परिजनों ने रायपुर और चतरा पुलिस को आवेदन देकर उनकी तलाश में सहयोग करने की मांग की. परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द मनोज की खोज कर उन्हें सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola