Simaria Vidhan Sabha Result 2024: सिमरिया में भाजपा के कुमार उज्ज्वल जीते, झामुमो के मनोज कुमार चंद्रा को मिली हार
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Nov 2024 3:47 PM
Simaria Vidhan Sabha Result 2024
Simaria Chunav Result 2024: सिमरिया (एससी) विधानसभा सीट पर सिमरिया में भाजपा के कुमार उज्ज्वल जीते, झामुमो के मनोज कुमार चंद्रा को मिली हार.
Simaria Assembly Election Result 2024: झारखंड के सिमरिया विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी कुमार उज्ज्वल दास ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के मनोज कुमार चंद्रा को 4001 मतों से शिकस्त दी है. भाजपा के उज्ज्वल दास को कुल 111906 वोट मिले, जबकि झामुमो के मनोज कुमार चंद्रा को 107905 संतोष करना पड़ा. साल 2019 में भी मनोज कुमार चंद्रा दूसरे स्थान पर रहे थे. इस सीट पर जेएलकेएम के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार 11164 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे.
एससी वोटरों की जनसंख्या 29.78 फीसदी
सिमरिया विधानसभा सीट पर एससी वोटरों की जनसंख्या तकरीबन 29.78 फीसदी है. हालांकि यहां एसटी और मुस्लिम मतदाता भी बेहद प्रभावी हैं. मुस्लिम मतदाताओं की जनसंख्या तकरीबन 12.7 फीसदी है, तो वहीं एसटी वोटरों की संख्या 6.97 फीसदी है. यह सीट पूरी तरह ग्रामीण इलाका है. मुस्लिम और एसटी के अलावा यहां यादव टाइटल वालों की संख्या तकरीबन 9 फीसदी तो वहीं सिंह टाइटल वालों की संख्या 7.3 फीसदी है.
क्या रहा पिछला परिणाम
साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के किशुन कुमार दास ने 10 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीता था. उन्होंने उस वक्त आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मनोज चंद्रा को हराया था. तीसरे स्थान पर रामदेव सिंह भोक्ता थे. उन्हें 31,346 वोट मिले थे. उस वक्त यह सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस को मिला था. लेकिन उन्होंने यहां बेहद खराब प्रदर्शन किया था. उनके उम्मीदवार योगेंद्र नाथ बैठा चौथे स्थान पर रहे थे. उन्हें 27,665 वोट मिले थे.
सिमरिया विधानसभा सीट के उम्मीदवार
| उम्मीदवारों के नाम | पार्टी का नाम |
| कुमार उज्ज्वल | बीजेपी |
| मनोज कुमार चंद्र | जेएमएम |
| रामावतार राम | बीएसपी |
| जितेंद्र कुमार | जेएलकेएम |
| लाल किशोर दास | झारखंड पार्टी |
| सुरेश कुमार | सीपीआई |
| विकास कुमार | निर्दलीय |
| विनय कुमार | निर्दलीय |
| विनोद कुमार | निर्दलीय |
| शंकर रजक | निर्दलीय |
| सदानंद भुइयां | निर्दलीय |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










