राशि जमा करने के बाद भी अब तक नहीं मिली दुकान

Updated:
विज्ञापन
राशि जमा करने के बाद भी अब तक नहीं मिली दुकान

दुकान खोलने की अनुमति नहीं मिलने से युवक बेरोजगार बैठे हुए हैं.

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड मुख्यालय के हजारीबाग रोड स्थित राधा कृष्ण मार्केट में जिला परिषद मद से बनी 28 दुकानों (स्टॉलों) को राशि जमा करने के बाद भी अब तक युवाओं को आवंटित नहीं किया गया है. दुकान खोलने की अनुमति नहीं मिलने से युवक बेरोजगार बैठे हुए हैं. दुकानों का निर्माण कर संवेदक ने विभाग को हैंडओवर कर दिया है. नौ दिसंबर को जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जिप सदस्य रोहिणी देवी ने संयुक्त रूप से इसका उदघाटन किया था. दो माह बीत जाने के बाद भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं मिली है. युवकों ने दुकान के लिए एक लाख 72 हजार रुपया जमा किया है. युवाओं ने जिला परिषद से दुकान खोलने की अनुमति देने की मांग की है.

इग्नू के विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकन की दी गयी जानकारी

चतरा. चतरा कॉलेज के बीसीए संभाग में बीएड छात्र-छात्राओं के साथ इग्नू ऑनलाइन प्रमोशनल मीटिंग हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ एस मोहंती शामिल हुए. ऑनलाइन मीटिंग में बीएड के छात्र-छात्राओं को इग्नू के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इग्नू के विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकन के बारे में बताया गया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य सह इग्नू समन्वयक डॉ मुकेश कुमार झा, बीएड के प्रो प्रेम बसंत बाखला, प्रो ग्लोरिया ग्रेस, लैब टेक्नीशियन श्रेया प्रकाश, हीरामन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola