जिले भर में दिखा गणतंत्र दिवस का उत्साह
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 27 Jan 2026 9:17 PM
स्कूल, कॉलेज व सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा
स्कूल, कॉलेज व सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा चतरा. जिले में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने झंडोत्तोलन किया. कार्यक्रम में पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे व अन्य लोगों ने राष्ट्र गान जन गण मन के साथ झंडे को सलामी दी. इसके पूर्व डीसी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने परेड का निरीक्षण किया. समारोह में उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्र, राज्य व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है. भारत विश्व का सबसे बड़ा व जीवंत लोकतंत्र है. जिसका आधार हमारा संविधान है, जो सभी नागरिकों के लिए मार्गदर्शक है. उन्होंने राज्य सरकार से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद नादिर अली खान, जयमंगल पांडेय व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा एक से बढ़ कर एक झांकी निकाली गयी. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया. स्वास्थ्य, जिला परिवहन की झांकी को दूसरा और कृषि व खनन विभाग की झांकी को तीसरा पुरस्कार दिया गया. डीसी व एसपी ने परेड व झांकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी व विभाग के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया. जिले में बेहतर कार्य करने वाले जिला व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मियों को सम्मानित किया गया. मौके पर जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, डीएफओ मुकेश कुमार, डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसी अरविंद कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. दोपहर में जिला प्रशासन बनाम पत्रकार एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










