दुष्कर्म पीड़िता ने की मामला दर्ज नहीं करने की शिकायत

दुष्कर्म पीड़िता ने की मामला दर्ज नहीं करने की शिकायत
चतरा : दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने थाना प्रभारी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत एसपी से की है. पीड़िता प्रतापपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. एसपी को दिये आवेदन में पीड़िता ने लिखा है कि वह एक जुलाई की शाम सवा सात बजे शौच के लिए घर से निकली.
कब्रिस्तान के पास रुद्रा गैस एजेंसी घोरीघाट के संचालक धर्मेंद्र कुमार, सिलदाहा के मनीष कुमार,जोलबिगहा के रंजन पासवान ने जबरन उसे पकड़ लिया. इसके बाद सिर पर पिस्टल सटा कर धर्मेंद्र ने दुष्कर्म किया. शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों को आता देख तीनों भाग निकले.
ग्रामीणों ने बाइक जब्त कर पुलिस को सौंप दिया. पीड़िता ने कहा कि जब मामला दर्ज कराने प्रतापपुर थाना पहुंची तो थाना प्रभारी गंदी-गंदी गाली देते हुए थाना से भगा दिया. पीड़िता ने थाना प्रभारी व आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की.
दूसरी ओर थाना प्रभारी पीसी सिन्हा ने बताया कि कोई भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने थाना नहीं आया था. यदि ऐसी बात है तो जांच कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
Post By : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










