गंगापुर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, लगातार तीसरी बार राकेश कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

गिद्धौर के गंगापुर गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, राकेश कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से तीसरी बार समिति का अध्यक्ष चुना गया. पूरी कार्यकारिणी सूची देखें.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के गंगापुर गांव स्थित मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर ग्रामीणों ने बारी-बारी से चर्चा की. साथ ही पूजा के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने लगातार तीसरी बार राकेश कुमार गुप्ता को संचालन समिति का अध्यक्ष चुना.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

कमेटी में महानंद कुमार यादव को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र भारती को सचिव, कृष्ण सिंह को सह सचिव, विष्णु साहू को कोषाध्यक्ष, राहुल कुमार गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, प्राणेश कुमार गुप्ता को निगरानी समिति का अध्यक्ष और पप्पू कुमार सिन्हा को मीडिया प्रभारी चुना गया.

ग्रामीणों ने की पूजा की तैयारी पर चर्चा

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने और सभी कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर चर्चा की गयी. ग्रामीणों ने पूजा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया.

ये भी रहे उपस्थित

बैठक में अशोक कुमार गुप्ता, वीरेंद्र साव, राजू दास, रवि रंजन सिन्हा, नोमन कुमार, विक्रम कुमार गुप्ता, अनुज कुमार गुप्ता समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola